परसुडीह में जल संकट, फ्लैट में पहुंचा टैंकर (8 परसुडीह)
जमशेदपुर. परसुडीह स्थित विवेकानंद फ्लैट में बोरिंग फेल हो जाने के कारण जल संकट उत्पन्न हो गया. इससे वहां रहनेवाले 30 परिवारों के करीब 200 से अधिक लोग परेशान हो गये. विवेकानंद अपार्टमेंट के लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह से मुलाकात कर स्थायी समाधान नहीं होने तक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
May 8, 2015 11:04 PM
जमशेदपुर. परसुडीह स्थित विवेकानंद फ्लैट में बोरिंग फेल हो जाने के कारण जल संकट उत्पन्न हो गया. इससे वहां रहनेवाले 30 परिवारों के करीब 200 से अधिक लोग परेशान हो गये. विवेकानंद अपार्टमेंट के लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह से मुलाकात कर स्थायी समाधान नहीं होने तक जलापूर्ति सेवा प्रदान करने की अपील की. इसके बाद राजकुमार सिंह ने अपने टैंकर से जलापूर्ति आरंभ की. श्री सिंह ने बताया कि उनके चारो टैंकर गरमी के मौसम में लगातार नि:शुल्क जलापूर्ति कर रहे हैं. फ्लैट में पानी उपलब्ध कराने में राणा डे, पंकज कुमार सिन्हा, पापोन आइत, सुमित चाकी, मिंटे, चंदन कुमार ने भी योगदान दिया.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 1:07 PM
January 17, 2026 1:48 AM
January 17, 2026 1:47 AM
January 17, 2026 1:46 AM
January 17, 2026 1:45 AM
January 17, 2026 1:44 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:42 AM
January 17, 2026 1:40 AM
