परसुडीह भाजपा ने शुरू किया सक्रिय सदस्यता अभियान (3 परसुडीह)
जमशेदपुर : भाजपा के परसुडीह मंडल में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह को सक्रिय सदस्य बनाने के साथ की गयी. रविवार को परसुडीह स्थित लीची बागान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिप सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया की नंबर वन पार्टी बन गयी है. अब […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
May 4, 2015 12:06 AM
जमशेदपुर : भाजपा के परसुडीह मंडल में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह को सक्रिय सदस्य बनाने के साथ की गयी. रविवार को परसुडीह स्थित लीची बागान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिप सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया की नंबर वन पार्टी बन गयी है. अब कार्यकर्ताओं को भी आम जनता के प्रति उसी तरह अपनी जिम्मेदारी का परिचय देना होगा. यहां का सक्रिय सदस्यता प्रभारी त्रिदेव चट्टराज को बनाया गया है. इस अवसर पर परसुडीह मंडलाध्यक्ष पंकज सिन्हा के अलावा सुजीत अंबष्ट, ढाढू हेंब्रम, रविंद्र सिंह, संजीव मिश्रा, मुकेश महतो, विश्वजीत राम, मनोज विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे. पंकज सिन्हा ने बताया कि रविवार को पहले दिन 15 सक्रिय सदस्य बनाये गये, जबकि डेढ़ सौ सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 1:07 PM
January 17, 2026 1:48 AM
January 17, 2026 1:47 AM
January 17, 2026 1:46 AM
January 17, 2026 1:45 AM
January 17, 2026 1:44 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:43 AM
January 17, 2026 1:42 AM
January 17, 2026 1:40 AM
