संस्थापक दिवस पर 3000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य

टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की आगामी जयंती (3 मार्च) को ऐतिहासिक बनाने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने तैयारी शुरू कर दी है.

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने शुरू की तैयारी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की आगामी जयंती 3 मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुरुवार को यूनियन कार्यालय परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस वर्ष 3000 यूनिट रक्तदान का महा-लक्ष्य निर्धारित किया गया. बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की, जबकि संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.

बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि टाटा मोटर्स में रक्तदान की परंपरा वर्ष 1972 से लगातार चली आ रही है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 2700 यूनिट और 2025 में 2906 यूनिट रक्त संग्रह कर यूनियन ने नया कीर्तिमान स्थापित किया था. वर्ष 2026 में 3000 यूनिट रक्त संग्रह कर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने सभी कमेटी सदस्यों और आरके सिंह फैंस क्लब के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की.

यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि संस्थापक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर के साथ-साथ यूनियन परिसर में जेएन टाटा की प्रतिमा का अनावरण भी किया जायेगा. बैठक में यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >