Jamshedpur News : टीआरएफ लेडीज एसोसिएशन के शिविर में 222 यूनिट रक्त संग्रह

टीआरएफ में द्विवार्षिक रक्तदान शिविर ''नवजीवन'' का सफल आयोजन किया गया.

Jamshedpur News :

टीआरएफ में द्विवार्षिक रक्तदान शिविर ””नवजीवन”” का सफल आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन टीआरएफ लेडीज एसोसिएशन (टीआरएफएलए) की ओर से किया गया. जमशेदपुर ब्लड सेंटर और स्वैच्छिक रक्तदाता संघ (वीबीडीए) के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 222 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर को सफल बनाने में कंपनी के कर्मचारियों, टाटा रॉबिन्स फ्रेजर लेबर यूनियन के सदस्यों, टीआरएफ लेडीज एसोसिएशन की सदस्यों का अहम योगदान रहा.

शिविर का उद्घाटन टीआरएफ के प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, सीएफओ आनंद चंद, सीएचआरओ अभिजीत सिंह, टीआरएफ यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अंजनी कुमार, टीआरएफ लेडीज एसोसिएशन की श्वेता गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर की डॉ. निर्जला झा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला. वहीं, श्वेता गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रक्तदान करने और इस पुण्य कार्य में योगदान देने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >