डेंगू के 15 नए मामले मिले, पीड़ितों की संख्या 194 पार

पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. गुरुवार को 15 नये मामले सामने आए हैं.

वरीय संवाददाता जमशेदपुर . पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. गुरुवार को 15 नये मामले सामने आए हैं. अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 194 पहुंच चुकी है. गुरुवार को परसुडीह, पोटका से 3-3, टेल्को से 2 और सीतारामडेरा, जुगसलाई, साकची, बागबेड़ा, मानगो, गोलमुरी, जादूगोड़ा के एक- एक डेंगू पीड़ित मरीज मिले. जिनका इलाज टीएमएच, एमजीएम सहित शहर के अन्य प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है. इधर डेंगू के मामले बढ़ने पर नगर निकायों की ओर से लगातार फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >