दो माह में आदित्यपुर में बनेंगे नये 200 फ्लैट

75-80 फीसदी फ्लैटों का निर्माण पूरा व चार ब्लॉक में फिनिशिंग वर्क का चल रहा है काम जमशेदपुर : आदित्यपुर के कुलुपटांगा में अगले दो महीने में 200 नये फ्लैट तैयार किये जायेंगे. यह जानकारी झारखंड आवास बोर्ड के एमडी ब्रजमोहन कुमार ने गुरुवार को कुलुपटांगा में निर्माणाधीन फ्लैटों का निरीक्षण करने के बाद प्रभात […]

75-80 फीसदी फ्लैटों का निर्माण पूरा व चार ब्लॉक में फिनिशिंग वर्क का चल रहा है काम

जमशेदपुर : आदित्यपुर के कुलुपटांगा में अगले दो महीने में 200 नये फ्लैट तैयार किये जायेंगे. यह जानकारी झारखंड आवास बोर्ड के एमडी ब्रजमोहन कुमार ने गुरुवार को कुलुपटांगा में निर्माणाधीन फ्लैटों का निरीक्षण करने के बाद प्रभात खबर को दी. उन्होंने बताया कि फ्लोर टाइल्स, मॉर्डन साबर, नल, स्टैंड, फिटिंग्स, इंडियन व वेस्टर्न शौचायल, हवादार कमरे का निर्माण करवाया जा रहा है.
इधर, निरीक्षण के दौरान उन्होंने बी ब्लॉक के समीप अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया. साथ ही बाउंड्री बनाने का भी आदेश दिया.
पहली बार आवास बोर्ड के जी-3, जी-4 फ्लैट में लिफ्ट का प्रावधान. एमडी ने बताया कि पहली बार आवास बोर्ड के फ्लैट जी-3 व जी-4 में लिफ्ट का प्रावधान किया गया है, जो पूर्व में किसी भी आवास के फ्लैट में प्रावधान नहीं था.
लॉटरी की तिथि घोषित : एमडी ने बताया कि निर्मित फ्लैट व घर के लिए आवेदन देने वाले उम्मीदवारों का लॉटरी रांची कार्यालय में किया जायेगा. इसमें हजारीबाग प्रमंडल के लिए 26 फरवरी, जमशेदपुर प्रमंडल के लिए 27 फरवरी अौर रांची व धनबाद प्रमंडल के लिए 28 फरवरी को लॉटरी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >