16 हजार से अधिक बुकिंग कैंसिल

जमशेदपुर : पेट्राेलियम कंपनियाें द्वारा गैस सिलिंडरों के दाम अचानक बढ़ाये जाने के कारण पुरानी सभी बुकिंग काे रद्द कर दिया गया है. जमशेदपुर सर्किल में लगभग 16 हजार से अधिक अॉनलाइन बुकिंग काे रद्द किया गया है. इससे संबंधित एसएमएस सभी उपभाेक्ताआें के माेबाइल पर पहुंच गये हैं. बुकिंग के रद्द हाेने आैर फिर […]

जमशेदपुर : पेट्राेलियम कंपनियाें द्वारा गैस सिलिंडरों के दाम अचानक बढ़ाये जाने के कारण पुरानी सभी बुकिंग काे रद्द कर दिया गया है. जमशेदपुर सर्किल में लगभग 16 हजार से अधिक अॉनलाइन बुकिंग काे रद्द किया गया है. इससे संबंधित एसएमएस सभी उपभाेक्ताआें के माेबाइल पर पहुंच गये हैं. बुकिंग के रद्द हाेने आैर फिर से बुकिंग किये जाने के कारण गैस एजेंसियाें में दाे-तीन दिनाें का बैकलॉग हाेने की संभावना जतायी जा रही है.

पेट्राेलियम कंपनियां माह के अंतिम दिन रसाेई गैस की कीमताें में बदलाव करती थी, लेकिन लंबे अरसे के बाद यह माैका आया, जब 11 फरवरी की रात काे अचानक दाम बढ़ा दिये गये. पेट्राेलियम कंपनियाें से जुड़े अधिकारियाें के अनुसार दाम काफी दिनाें से बढ़ाये जाने थे, लेकिन कुछ तकनीकी कारणाें से इसे बढ़ाने में विलंब हुआ.
जमशेदपुर में गैस सिलिंडर की कीमत अब 907 रुपये हाे गयी है. गैस एजेंसी के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि पुराने रेट पर जारी सभी कैशमेमाे काे रद्द कर दिया गया है. सिस्टम काे फिर से नये रेट के अनुसार फीड कर दिया गया है. रेट में बदलाव हाेने के कारण सभी पुरानी बुकिंग काे आइवीआरएस सिस्टम स्वत: रिजेक्ट कर देता है.
नये सिरे से सभी काे फिर से गैस की बुकिंग आइवीआरएस सिस्टम से करनी हाेगी, जिसके बाद उन्हें 48 घंटे के अंदर गैस सिलेंडर की डिलिवरी प्रदान की जायेगी. डीके सिंह बताया कि गम्हरिया बॉटलिंग प्लांट में स्टॉक भरपूर मात्रा में है, इसके अलावा सभी एजेंसियाें के पास भी स्टॉक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >