चार माह में ही इंस्टाग्राम पर रतन टाटा के हुए 10 लाख फॉलोअर

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के पोस्ट पर आये कई कमेंट्स कमेंट करने पर ट्रोल हुई महिला, तो बचाव में आये टाटा चार महीने पहले इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने वाले रतन टाटा ने 10 लाख फॉलोअर्स होने पर मंगलवार को अपनी एक फोटो शेयर की. रतन टाटा की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किये, लेकिन […]

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के पोस्ट पर आये कई कमेंट्स
कमेंट करने पर ट्रोल हुई महिला, तो बचाव में आये टाटा
चार महीने पहले इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने वाले रतन टाटा ने 10 लाख फॉलोअर्स होने पर मंगलवार को अपनी एक फोटो शेयर की. रतन टाटा की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किये, लेकिन इसी बीच एक महिला यूजर ने उन्हें छोटू लिख दिया.
रेहा जैन ने लिखा, बधाई छोटू, जो रतन टाटा के अन्य फॉलोअर्स को पसंद नहीं आया, और वे यूजर को असभ्य कहने लगे. इसके बाद अपने बचाव में यूजर ने लिखा कि वह सबके आइडियल हैं और इसलिए मैं प्यार से उन्हें कुछ भी कह सकती हूं. इसके बाद यूजर के बचाव के लिए खुद रतन टाटा आगे आये और एक ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि हम सब में एक बच्चा है. कृपया इस महिला के साथ सम्मान से पेश आएं. इसके साथ ही उन्होंने अपने कमेंट में एक स्माइल इमोजी का भी इस्तेमाल किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >