एएसआइ पर शारीरिक शोषण करने का आरोप

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड शंकोसाई निवासी महिला ने सेवानिवृत्त एएसआइ पर वर्षों शारीरिक शोषण करने और बेटों को जहानाबाद ले जाकर गायब करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि बीते साल एएसआइ ने उसके 14 साल के बेटे की हत्या कर शव छिपा दिया है. एएसआइ पूर्व में कदमा थाना में […]

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड शंकोसाई निवासी महिला ने सेवानिवृत्त एएसआइ पर वर्षों शारीरिक शोषण करने और बेटों को जहानाबाद ले जाकर गायब करने का आरोप लगाया है.

महिला का आरोप है कि बीते साल एएसआइ ने उसके 14 साल के बेटे की हत्या कर शव छिपा दिया है. एएसआइ पूर्व में कदमा थाना में पदस्थापित था. पीड़िता के अनुसार उसकी शादी एक डॉक्टर से हुई थी. तीन साल बाद पति के लापता होने की रिपोर्ट लेकर वह कदमा थाना गयी, तो जांच में एएसआइ घर आया और उसे फंसाकर कई साल तक यौन शोषण किया.
बेटों की हत्या करने की धमकी देकर दूसरे लोगों से भी संबंध बनाने को मजबूर किया. एएसआइ ने उसके खाते से रुपये निकाल लिये और उसके घर पर कब्जा कर लिया. उसे धातकीडीह के एक फ्लैट में कई साल तक रखा. अब वह शंकोसाई में पिता के मकान में रह रही है. उलीडीह थाना पहुंची महिला ने बेटों से मिलने और आरोपी
एएसआइ के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >