जमशेदपुर : सरकारी अस्पतालों को दुरुस्त करूंगा: बन्ना

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल, खासमहल स्थित सदर समेत राज्य के सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने के लिए जल्द कदम उठाऊंगा. उक्त बातें मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रभात खबर से विशेष बातचीत में कहीं. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मिलने के बाद बातचीत में मंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि सरकारी […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल, खासमहल स्थित सदर समेत राज्य के सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने के लिए जल्द कदम उठाऊंगा. उक्त बातें मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रभात खबर से विशेष बातचीत में कहीं.
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मिलने के बाद बातचीत में मंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि सरकारी अस्पताल से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, यह सुनिश्चित करवाऊंगा. 31 जनवरी को विभाग का चार्ज लूंगा. अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करूंगा. खासकर आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़े, यह सुनिश्चित होगा. इसके लिए जिन चीजों की आवश्यकता है, उसे कम से कम समय में कैसे पूरा किया जाये, इस पर अधिकारियों के साथ पहली बैठक में चर्चा करूंगा.
वर्तमान में अस्पतालों में प्रदत सुविधाओं को कैसे बेहतर बनाया जाये अौर छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आयुष्मान कार्डधारियों को अस्पताल व सरकारी कार्यालय में भटकना नहीं पड़े, इसका संवेदनशीलता के साथ निदान किया जायेगा. जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रधानमंत्री से बात भी करूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >