जमशेदपुर : नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा ‘ में शहर के पांच होनहार भी हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोेधित करेंगे.
कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री से सवाल करने का मौका मिलेगा. कार्यक्रम के लिए देशभर से 22 हजार छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. इसमें झारखंड के 18 विद्यार्थी शामिल हैं. जिसमें पूर्वी सिंहभूम की चार छात्रा व एक छात्र भी शामिल हैं. सभी चयनित छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग के सहयोग से नयी दिल्ली भेजा जायेगा. सभी विद्यार्थियों को प्रश्न तैयार करने को कहा गया है. इन प्रश्नों को पहले पीएमओ भेजा जायेगा.
