सीएए व एनपीआर पर केंद्र साफ करे रुख

जमशेदपुर : आजादनगर ईदगाह मैदान में अॉल इंडिया माइनॉरिटी साेशल वेलफेयर फ्रंट की रविवार काे माैलाना मुफ्ती अब्दुल मालिक मिस्बाही की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें वक्ताअाें ने कहा कि एनआरसी-सीएए व एनपीआर पर केंद्र सरकार काे अपना रुख साफ करना चाहिए. गृहमंत्री कुछ और बोलते हैं और प्रधानमंत्री कुछ और बोलते हैं. फ्रंट के […]

जमशेदपुर : आजादनगर ईदगाह मैदान में अॉल इंडिया माइनॉरिटी साेशल वेलफेयर फ्रंट की रविवार काे माैलाना मुफ्ती अब्दुल मालिक मिस्बाही की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें वक्ताअाें ने कहा कि एनआरसी-सीएए व एनपीआर पर केंद्र सरकार काे अपना रुख साफ करना चाहिए. गृहमंत्री कुछ और बोलते हैं और प्रधानमंत्री कुछ और बोलते हैं.

फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने कहा कि बैठक में सभी से सुझाव लिया गया है, जिस पर मंथन किया जायेगा. फ्रंट अपने आंदाेलन की रूपरेखा सात जनवरी काे तय करेगी. इस मौके पर मौलाना बुरहान उल हाेदा, मौलाना ताहिर खान, मुख्तार सैफी, मोहम्मद नासिर, मौलाना काजी मुश्ताक, मौलाना मतीउल्लाह मिस्बाही, हाफिज असरार, अयूब खान, मोहम्मद नासिर, साहेब अली दुर्रानी, आसिफ अली, मौलाना साहबउद्दीन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >