साइकिल सवार को बचाने में बाइक से गिरकर जख्मी

जमशेदपुर ; चौका के भादुडीह के समीप रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले पाथकुम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसके बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में जामडीह निवासी उपेंद्र लोहार, सुकू लोहार और बिरसानगर जोन नंबर 7 […]

जमशेदपुर ; चौका के भादुडीह के समीप रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले पाथकुम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसके बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायलों में जामडीह निवासी उपेंद्र लोहार, सुकू लोहार और बिरसानगर जोन नंबर 7 निवासी गुरुवा लोहार शामिल है. उपेंद्र लोहार और सुकू लोहार की हालत गंभीर बनी हुई है. गुरुवा लोहार ने बताया कि दोनों घायल रिश्ते में साला लगते हैं. शनिवार को वह ससुराल गया था.
रविवार की सुबह एक ही बाइक पर सवार तीनों बिरसानगर के लिए निकले थे. दोनों साला को आदित्यपुर में रुकना था लेकिन भादुडीह के पास एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक पेड़ से टकरा गयी. गंभीर रूप से घायल दोनों का इलाज एमजीएम में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >