शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया, अब दे रहा धमकी

जमशेदपुर : मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी युवती ने धालभूमगढ़ में रहने वाले मकसूद आलम पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. शनिवार को युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में बताया है कि मकसूद से उसकी दोस्ती मोबाइल फोन के माध्यम से हुई थी. वह एक दिन उसके […]

जमशेदपुर : मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी युवती ने धालभूमगढ़ में रहने वाले मकसूद आलम पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. शनिवार को युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी.

शिकायत में बताया है कि मकसूद से उसकी दोस्ती मोबाइल फोन के माध्यम से हुई थी. वह एक दिन उसके घर पहुंचा और उसकी मां से कहा कि वह (मकसूद) मुझसे शादी करना चाहता है. युवती की मां को विश्वास में लेने के बाद मकसूद ने 10 अप्रैल को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.
मकसूद उसे लेकर झाड़ग्राम गया और वहां भी उसके साथ संबंध बनाया. शादी की बात करने पर वह टाल-मटोल करता रहा. इस बीच वह गर्भवती हो गयी. उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. शादी करने के लिए दबाव बनाने पर अब मकसूद अश्लील वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है. मकसूद की बहने भी उसे धमकी दे रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >