जमशेदपुर @7.20, कोल्हान में सबसे सर्द रहा गुवा व किरीबुरू

जमशेदपुर : पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कुहासे और धुंध के कारण रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. राज्य के तकरीबन हर जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है.कोल्हान में शीतलहर का कहर जारी है. जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री, पश्चिम […]

जमशेदपुर : पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कुहासे और धुंध के कारण रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. राज्य के तकरीबन हर जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है.कोल्हान में शीतलहर का कहर जारी है. जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा में तापमान दो व किरीबुरु में तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, मैक्लुस्कीगंज में पारा लुढ़क कर शून्य डिग्री पर जा पहुंचा.

किरीबुरू में शनिवार को अहले सुबह लेक गार्डन तालाब, सारंडा सुवन छात्रावास के ठीक नीचे घास पर गिरी ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील नजर आयीं. मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर से आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
जिलों का
न्यूनतम तापमान
जिला तापमान
जमशेदपुर 7.2
चाईबासा 4.4
डालटनगंज 4.7
दुमका 6.5
रांची 4.7
रामगढ़ 6.0
लातेहार 4.0
गढ़वा 4.0
बोकारो 5.6
डिग्री सेल्सियस में
लद्दाख में पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे
नयी दिल्ली. सर्दी के महापड़ाव से ट्रेनों और उड़ानों की रफ्तार धीमी हो गयी है. दरअसल, लद्दाख की द्रास घाटी से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत ही शीतलहर की चपेट में है. दुनिया के दूसरे सबसे सर्द रिहायशी इलाके द्रास में पारा -20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि पूरे बिहार, झारखंड के साथ-साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो दिनों तक हाड़ कंपाने वाली सर्दी रहेगी. वहीं, 31 दिसंबर से एक जनवरी तक बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चपेट में रहेंगे. आठ कोल्ड डे और सात सीवियर कोल्ड डे दिसंबर के नाम रिकॉर्ड हो चुके हैं.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
29-30 दिसंबर को चलेगी बर्फीली हवाएं
रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी
एक और दो जनवरी को भी कहीं-कहीं हो सकती है बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >