खाली खजाना भरने पर जोर, राजस्व वसूली को तेज करने का दिया आदेश

जमशेदपुर : नयी सरकार के गठन तक सभी तरह की निकासी पर रोक लगाने के आदेश के बीच अब राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. मार्च से मई माह तक लोकसभा चुनाव और नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच चुनाव कार्य में व्यस्तता के कारण अधिकांश विभागों की […]

जमशेदपुर : नयी सरकार के गठन तक सभी तरह की निकासी पर रोक लगाने के आदेश के बीच अब राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. मार्च से मई माह तक लोकसभा चुनाव और नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच चुनाव कार्य में व्यस्तता के कारण अधिकांश विभागों की राजस्व वसूली प्रभावित रही है. वित्तीय वर्ष के तीन माह शेष बचे है जबकि जिले में राजस्व वसूली 50 प्रतिशत ही हो सकी है.

परिवहन विभाग ने डीटीओ को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है. दिसंबर माह के लक्ष्य के तुलना में विभाग की वसूली 70 फीसदी रही है. अन्य विभागों को भी राजस्व वसूली में तेजी लाने का आदेश दिया गया है ताकि सरकारी खजाने पर आया बोझ कम हो सके.
मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम पर सरकार के रुख का इंतजार. सितंबर 2019 में सेंट्रल मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद परेशान लोगों को तीन माह की छूट राज्य सरकार ने अक्तूबर में दी थी.
नये नियम में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना राशि में कई गुणा बढ़ोतरी की गयी है. इन तीन माह में चुनाव में पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों की व्यस्तता के कारण जांच व जुर्माना वसूली नहीं हो सकी है. लोगों की परेशानी बने अधिनियम पर नयी सरकार के रुख का इंतजार परिवहन विभाग को भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >