सारजामदा में नयी जिंदगी ने 45 यूनिट रक्त किया संग्रह

जमशेदपुर : परसुडीह क्षेत्र के सारजामदा जाकता क्लब में रविवार को संताली भाषा दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसका आयोजन सामाजिक संस्था नयी जिंदगी एवं एसएसएमएम जाकता क्लब की ओर से किया गया था. शिविर को आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक व वीवीडीएस के सहयोग […]

जमशेदपुर : परसुडीह क्षेत्र के सारजामदा जाकता क्लब में रविवार को संताली भाषा दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसका आयोजन सामाजिक संस्था नयी जिंदगी एवं एसएसएमएम जाकता क्लब की ओर से किया गया था. शिविर को आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक व वीवीडीएस के सहयोग से किया गया.

मौके पर बतौर अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, डॉ सुनीता सोरेन व माझी बाबा शिवा मार्डी मौजूद थे. राजकुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है. विकट परिस्थिति में यही रक्त हमारे काम आता है. हर किसी को रक्तदान जरूर करना चाहिए. शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन करने में मुख्य संयोजक राजेश मार्डी, पार्वती सोरेन व भीम मार्डी समेत अन्य ने योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >