जमशेदपुर : एमजीएम कॉलेज की छात्रा को फेसबुक पर बदनाम कर रहा हजारीबाग का युवक

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में सेकेंड इयर की छात्रा को हजारीबाग का रहने वाला एक मित्र फेसबुक के माध्यम से बदनाम कर रहा है. छात्रा ने चार दिसंबर को बिष्टुपुर साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. युवक लगातार फेसबुक पर छात्रा की फोटो अपलोड कर […]

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में सेकेंड इयर की छात्रा को हजारीबाग का रहने वाला एक मित्र फेसबुक के माध्यम से बदनाम कर रहा है. छात्रा ने चार दिसंबर को बिष्टुपुर साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. युवक लगातार फेसबुक पर छात्रा की फोटो अपलोड कर अश्लील शब्द लिख रहा है.

इसे लेकर छात्रा परेशान है. इसे लेकर छात्रा मंगलवार को शिकायत लेकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट से मिली. सिटी एसपी ने साइबर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं साइबर पुलिस ने बताया कि छात्रा ने शिकायत में यूआरएल एड्रेस गलत दर्ज कर दिया था, जिससे युवक को ट्रेस करने में परेशानी आ रही थी. छात्रा से सही यूआरएल एड्रेस ले लिया गया है और एक से दो दिन में पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करायेगी. छात्रा रांची की रहने वाली है. घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के माता-पिता भी शहर पहुंच गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >