कार में मिला बुजुर्ग का शव

जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत करीमिया रोड के पास सोमवार की रात पुलिस ने वैगनआर कार (जेएच05 डीवाई 4828)की ड्राइविंग सीट पर एक शव बरामद किया. मृतक जेन प्रांसिस (57 वर्ष) साकची राजेंद्रनगर को-ऑपरेटिव कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल भेज दिया. वहीं, हादसे की जानकारी घरवालों को दी गयी […]

जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत करीमिया रोड के पास सोमवार की रात पुलिस ने वैगनआर कार (जेएच05 डीवाई 4828)की ड्राइविंग सीट पर एक शव बरामद किया. मृतक जेन प्रांसिस (57 वर्ष) साकची राजेंद्रनगर को-ऑपरेटिव कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल भेज दिया. वहीं, हादसे की जानकारी घरवालों को दी गयी है.

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन पहुंचे और शव का शिनाख्त किया. पुलिस के अनुसार कार में व्यक्ति चालक की सीट पर बैठा था. टाइगर जवान ने जांच की, तो उसे मृत पाया. मृतक की मोबाइल पर लगातार कॉल आ रही थी. जिसके बाद उसके घरवालों को सूचना दी गयी.

बाइक -बोलेरो भिड़ी, चाचा- भतीजा घायल. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर में बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गयी. टक्कर में बाइक सवार चाचा भतीजा को गंभीर चोटें आयीं. दोनों को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया. घायल में खैरबनी निवासी सागर हो और उसका भतीजा आलाेक सांडिल शामिल है. सागर हो की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सागर छोटा गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास पॉल्ट्री फॉर्म चलाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >