प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर कल होगी मॉक ड्रिल

एसपीजी की टीम ने डीसी, एसएसपी समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक की जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिसंबर को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होने वाली सभा के लिए एसपीजी आइजी के नेतृत्व में एसपीजी की टीम ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला, एसएसपी अनूप बिरथरे समेत पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के […]

एसपीजी की टीम ने डीसी, एसएसपी समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक की

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिसंबर को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होने वाली सभा के लिए एसपीजी आइजी के नेतृत्व में एसपीजी की टीम ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला, एसएसपी अनूप बिरथरे समेत पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जिला सभागार में बैठक की. बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर आवश्यक बिंदुअों पर चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री के आगमन का मॉक ड्रिल दो दिसंबर को उसी समय में किया जायेगा, जिस समय में प्रधानमंत्री का आगमन है.
बिजली-पानी की व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल में मेडिकल किट की व्यवस्था, फूड सेफ्टी के लिए पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने, सुरक्षा व विधि व्यवस्था के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रास्ते की बेरिकेडिंग व ड्रॉप गेट समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. एसपीजी की टीम द्वारा प्रधानमंत्री के कारकेड के लिए 18 एसयूवी गाड़ियों की मांग की गयी है तथा बताया है कि अंतिम वाहन (टेल कटर) के बाद कोई गाड़ी नहीं होगी. बैठक में निर्णय के आलोक में सोनारी एयरपोर्ट से लिंक रोड- कदमा होते हुए गोपाल मैदान तक पांच किलोमीटर में रोड के दोनों अोर लोहे की बेरिकेडिंग शुरू कर दी गयी है.
लोग रोड पर नहीं आ जायें, इसके लिए बेरिकेडिंग की जा रही है. साथ ही हर प्रमुख चौराहे, जहां से मुख्य रोड जुड़ेंगे, वहां ड्रॉप गेट बनाया जायेगा, ताकि प्रधानमंत्री के आगमन व वापसी के पहले से ट्रैफिक काे रोका जा सके. बैठक में एडीएम एनके लाल, एडीसी एसके सिन्हा, जिला प्रशासन एवं पुलिस के सभी पदाधिकारी, जुस्को के वरीय महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >