रघुनाथपुर में ट्रेलर से टकरायी कार, मां-बेटा व फुआ की मौत
जमशेदपुर : राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (एएच 220) पर तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में कार सवार मां-बेटा समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी. चालक गंभीर रूप से घायल है. घटना सोमवार रात 10 बजे रघुनाथपुर गांव के पास की है. मृतकों में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
जमशेदपुर : राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (एएच 220) पर तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में कार सवार मां-बेटा समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी. चालक गंभीर रूप से घायल है. घटना सोमवार रात 10 बजे रघुनाथपुर गांव के पास की है.
मृतकों में बिरसानगर (जोन नंबर छह व पांच) निवासी राहुल कुमार (33) व मां उषा देवी (55) व फुआ प्यारी देवी (65) शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर दो बजे बिरसानगर से यह परिवार अपनी बेटी डिंपी को उसके ससुराल (जैंतगढ़) जाने के लिए किराये की कार से रवाना हुआ था. शाम में उसे ससुराल छोड़ा.
वहां आधा घंटा रुकने के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच रघुनाथपुर के पास कार ने खड़े ट्रेलर (एनएल 01 जी 2055) को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में मां-बेटा व फुआ ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया. जबकि, कार चालक उमलेन सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एमजीएम भेज दिया गया.
तीनों शव को कब्जे में लेकर सरायकेला भेजा. यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. देर रात परिजन मौके पर पहुंचे. शवों को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है. बुधवार को अंतिम संस्कार होगा.