जमशेदपुर ने गोवा को 1-0 से हराया

जमशेदपुर : सर्गियो गास्टेल के गोल की मदद से जमशेदपुर ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) में मंगलवार को फातोर्दा में खेले गये मुकाबले में एफसी गोवा को 1-0 से हराया. एफसी गोवा की यह छठे सत्र में पहली हार है. मैच का एकमात्र गोल गास्टेल ने 17वें मिनट में किया जो उनका इस सत्र […]

जमशेदपुर : सर्गियो गास्टेल के गोल की मदद से जमशेदपुर ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) में मंगलवार को फातोर्दा में खेले गये मुकाबले में एफसी गोवा को 1-0 से हराया. एफसी गोवा की यह छठे सत्र में पहली हार है. मैच का एकमात्र गोल गास्टेल ने 17वें मिनट में किया जो उनका इस सत्र का चौथा गोल है.

गोवा की पांच मैचों के बाद यह पहली हार है जबकि इतने ही मैचों के बाद जमशेदपुर की टीम अजेय क्रम बरकरार रखने में सफल रही है. जेएफसी यह तीसरी जीत है, जिससे मिले तीन अंकों से जेएफसी के कुल 10 अंक हो गये हैं. जेएफसी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. दूसरी ओर, गोवा के खाते में अभी भी आठ अंक हैं और उसकी टीम तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >