देर शाम मानगो में कोहराम, पुलिस की पिटाई से भड़का जनाक्रोश, जीप तोड़ी

जमशेदपुर : मानगो चौक पर शुक्रवार की शाम पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे ठेले पर पकौड़ी व जलेबी बेच रहे दुकानदारों को पहले पीटा. फिर ठेले व सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. यह देख आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और मानगो थाने की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद मानगो पुलिस ने […]

जमशेदपुर : मानगो चौक पर शुक्रवार की शाम पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे ठेले पर पकौड़ी व जलेबी बेच रहे दुकानदारों को पहले पीटा. फिर ठेले व सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. यह देख आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और मानगो थाने की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद मानगो पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया. घटना में श्याम सिंह, किशन कुमार, राजेश कुमार, विकास कुमार व राजकुमार घायल हो गये. ये सभी दुकानदार हैं. जख्मी किशन कुमार को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया.

इस दौरान मची अफरा-तफरी से मेन रोड जाम हो गया. जानकारी मिलने पर डीएसपी (हेड क्वार्टर वन) पवन कुमार, मानगो थाना प्रभारी मिथलेश कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी विष्णु राउत और उलीडीह थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और क्यूआरटी को मंगाया. इस दौरान पुलिस दुकान के पीछे शराब की बोतलें तलाशने लगी, साथ ही दुकानदारों को धमकाते हुए कहा कि अगर दुकान के आसपास किसी ने शराब पी, तो उनके (दुकानदार) ऊपर कार्रवाई की जायेगी. घायल दुकानदार श्याम सिंह के अनुसार हर दिन की तरह वह शुक्रवार को भी ठेले पर पकौड़ी बेच रहे थे.
शाम में अचानक से कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए ठेला हटाने को कहा. उस वक्त चूल्हा पर पकाैड़ी गरम हो रहा था, तो उन्होंने पुलिसकर्मी से कहा कि पकौड़ी के चूल्हा पर से उतरते ही वह ठेला हटा लेगा. लेकिन पुलिसकर्मी बिना कुछ सुने ठेला में लात मार दी, जिससे सारा सामान गिर गया. इसे लेकर मना करने पर पुलिसकर्मियों ने मेन रोड पर ले जाकर राइफल से पीटना शुरू कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >