जमशेदपुर: ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए 15 करोड़ से ज्यादा की लागत से मानगो-पारडीह मेन रोड का चौड़ीकरण हो रहा है. दूसरी ओर सड़क की ढलाई होते ही पुन: उसका अतिक्रमण भी किया जा रहा है, जिसके कारण जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है.
चेपापुल से लेकर पायल टॉकीज के बीच कई स्थानों पर पंचर दुकान, सर्विस सेंटर की गाड़ियां, ऑफिस-हॉल की पार्किग की जा रही है और दुकानों का सामान रख दिया गया है.
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है और कुछ स्थानों में बीच-बीच में गड्डा खोद कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण अभी गाड़ियों को खड़ी की जा रही है. चौड़ीकरण पूर्ण होने पर उसे हटा दिया जायेगा.
