यूथ एशियन बॉक्सिंग में शहर के सिलय ने पक्का किया पदक

जमशेदपुर : मंगोलिया के उलानबटोर में चल रही यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जमशेदपुर के सिलय सोय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पदक पक्का कर लिया है. बुधवार को सिलय ने 49 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनायी. सिलय ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फिलीपींस के फ्लिंट जारा को 5-0 से हराया. […]

जमशेदपुर : मंगोलिया के उलानबटोर में चल रही यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जमशेदपुर के सिलय सोय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पदक पक्का कर लिया है. बुधवार को सिलय ने 49 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनायी. सिलय ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फिलीपींस के फ्लिंट जारा को 5-0 से हराया.

सिलय के अलावा अन्य छह भारतीय मुक्केबाजों ने भी अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. इनमें अंकित नरवाल (60 किग्रा), नाओराम चानू (51 किग्रा), जास्मिन (57 किग्रा) और विंका (64 किग्रा) शामिल हैं. कोच कार्तिक महतो की देखरेख में अपने बॉक्सिंग करियर की शुरुआत करने वाले मानगो के सिलय सोय फिलहाल पुणे आर्मरी ब्वॉयज में ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >