एमजीएम के गायनिक विभाग के लिए अब होगी पीजी की पढ़ाई

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अब गायनिक विभाग के लिए पीजी की भी पढ़ाई होगी. इसके पहले मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे मेडिकल के छात्रों को पीजी के लिए बाहर जाना पड़ता था. पीजी करने के बाद छात्र वहीं रह जाते थे. यहां पीजी की पढ़ाई होने पर छात्र यहीं रहकर […]

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अब गायनिक विभाग के लिए पीजी की भी पढ़ाई होगी. इसके पहले मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे मेडिकल के छात्रों को पीजी के लिए बाहर जाना पड़ता था. पीजी करने के बाद छात्र वहीं रह जाते थे. यहां पीजी की पढ़ाई होने पर छात्र यहीं रहकर नौकरी करेंगे.

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी ने गायनिक विभाग में पीजी की पढ़ाई के लिए पांच सीटों का आवेदन दिया था. एमसीआइ के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज को चार सीट की मान्यता मिली है. अब गायनिक विभाग के लिए चार सीटों पर पीजी की पढ़ाई होगी. इस संबंध में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है.
इसकी जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी ने बताया कि गायनिक विभाग में 2020 से पीजी की पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी. इसमें लगने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जल्द ही सरकार से आवंटन मांगा जायेगा. वहीं मेडिकल कॉलेज ने मेडिसिन, पैथोलॉजी, एनेस्थीसिया में पीजी पढ़ाई के लिए आवेदन दिया गया है. इसे लेकर प्राचार्य को दिल्ली बुलाया गया है.
जिला स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की अनुबंध पर होगी बहाली
जमशेदपुर. जिले में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुबंध पर डॉक्टरों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद द्वारा बहाली निकाली गयी है.
इसके लिए कोई भी उम्मीदवार 10 दिसंबर 2019 के शाम पांच बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं. इसके पहले डॉक्टरों के आवेदन लेने की तिथि 12 सितंबर 2019 रखी गयी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसकी तिथि को बढ़ाते हुए 10 दिसंबर कर दिया गया है.
इसके लिए इच्छुक आवेदक स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ज्ञात हो कि जिले में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. उनका सही से इलाज तक नहीं हो रहा है. वहीं जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर तक नहीं है. इससे कई स्वास्थ्य केंद्र बंद हो गये हैं, तो कई जगहों पर नर्सों द्वारा मरीजों को दवा दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >