केबुल कंपनी के जनरल ऑफिस में फिर लगी आग

जमशेदपुर : वर्षों से बंद पड़ी केबल कंपनी के जनरल ऑफिस में बुधवार को 12 बजे दिन में आग लग गयी. आग की लपटें देख लोगों ने फायर ब्रिगेड व गोलमुरी पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दो दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. स्थानीय केबल कर्मचारियों के अनुसार आगजनी की घटना […]

जमशेदपुर : वर्षों से बंद पड़ी केबल कंपनी के जनरल ऑफिस में बुधवार को 12 बजे दिन में आग लग गयी. आग की लपटें देख लोगों ने फायर ब्रिगेड व गोलमुरी पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दो दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. स्थानीय केबल कर्मचारियों के अनुसार आगजनी की घटना के पीछे चोरों का हाथ है.

कंपनी के बंद होने के बाद से लगातार जनरल ऑफिस में चोरी की घटना हो रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वहीं, कुछ कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी के रखे हुए दस्तावेज को जलाने के लिए बार-बार आग लगा दी जा रही है, इससे पहले मार्च में भी ऑफिस में आग लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >