प्याज फिर हुआ लाल, दाम 60 रुपये पार

जमशेदपुर : प्याज की कीमतें एक बार फिर ग्राहकों की जेबें ढीली करने के लिए तैयार हैं. खुदरा बाजार में प्याज की कीमत प्रति किलो 60 से 65 रुपये तक पहुंच गयी है. वहीं, थोक मंडी में प्याज की कीमत प्रति क्विंटल 5500-5700 रुपये है, यानी प्रति किलो 55 से 57 रुपये. नवंबर के प्रथम […]

जमशेदपुर : प्याज की कीमतें एक बार फिर ग्राहकों की जेबें ढीली करने के लिए तैयार हैं. खुदरा बाजार में प्याज की कीमत प्रति किलो 60 से 65 रुपये तक पहुंच गयी है. वहीं, थोक मंडी में प्याज की कीमत प्रति क्विंटल 5500-5700 रुपये है, यानी प्रति किलो 55 से 57 रुपये.

नवंबर के प्रथम सप्ताह तक प्याज का दाम सामान्य होने की बात कही जा रही थी, लेकिन उसके विपरीत प्याज का दाम हर दो-चार दिन में बढ़ रहा है. व्यापारियों की मानें, तो प्याज का दाम फिर बढ़ सकता है. नयी फसल आने में विलंब है, जिसकी वजह से दाम घटने के बजाय बढ़ रहा है.

सरकार के स्तर से भी प्याज के दाम में बेहताशा वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए शहर में जनसुविधा केंद्र बनाये गये थे, बावजूद इसके ग्राहकों को कोई राहत नहीं मिली. दूसरी ओर कुछ व्यापारियों का कहना है कि शहर में प्याज का आवक सामान्य है. शहर में स्टॉक कभी प्रभावित नहीं हुआ है. ऊपरी मार्केट में महंगे दामों में खरीदने की बात कहकर मंडियों में मनमाने दामों में प्याज बेचा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >