जमशेदपुर : नकली नोट के शक में पूर्व माप तौल इंस्पेक्टर को रातभर रोका

जमशेदपुर : साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जा रहे जमशेदपुर के पूर्व माप तौल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार शर्मा को नकली नोट रखने के शक में पुरुलिया रेल थाना में गुरुवार को रात भर रोक कर रखा गया. हालांकि जांच में उनके बैग से 49,500 रुपये के असली नोट मिलने पर उन्हें टाटानगर रेल थाना […]

जमशेदपुर : साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जा रहे जमशेदपुर के पूर्व माप तौल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार शर्मा को नकली नोट रखने के शक में पुरुलिया रेल थाना में गुरुवार को रात भर रोक कर रखा गया. हालांकि जांच में उनके बैग से 49,500 रुपये के असली नोट मिलने पर उन्हें टाटानगर रेल थाना से पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात आरपीएफ क्राइम ब्रांच टाटानगर की टीम ने गुप्त सूचना पर ट्रेन के एच-1 कोच के 1ए बर्थ पर उपेंद्र कुमार शर्मा को पकड़ा. उन्हें पुरुलिया स्टेशन में रात सवा 11 बजे उतारा. उस वक्त श्री शर्मा ने खुद को सरकारी पदाधिकारी (मापतौल विभाग के इंस्पेक्टर) होने का परिचय दिया.
लेकिन जब टीम ने उनका पहचान पत्र मांगा, तो उन्होंने पहचान पत्र चोरी हो जाने की बात कही. टीम ने नकली नोट के शक में जब उपेंद्र कुमार शर्मा के दो बैग की तलाशी लेनी चाही, तो श्री शर्मा ने टीम को रोक दिया. इस दौरान विवाद भी हुआ. बाद में श्री शर्मा ने वरीय पदाधिकारी के समक्ष तलाशी करवाने पर सहमति दी. इसके बाद आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने पुरुलिया रेल थाना में उन्हें रातभर रोका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >