एमजीएम की इमरजेंसी के एचओडी व ओपीडी में बैठेंगे सीनियर डॉक्टर

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी निगरानी जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी विभागाधक्षों से अस्पताल की समस्याओं को दूर करने पर चर्चा की गयी. सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी […]

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी निगरानी

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी विभागाधक्षों से अस्पताल की समस्याओं को दूर करने पर चर्चा की गयी. सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी समस्या को रखा. इसमें अस्पताल में कर्मचारियों की कमी पर चर्चा की गयी और यह मुद्दा विभाग के सामने फिर से उठाने का निर्णय लिया गया.
प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्ष से कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी एसओडी व पीओडी की निगरानी में ही चले. इसके साथ ही ओपीडी में भी दोनों समय सीनियर डॉक्टर को मौजूद रहने को कहा. वार्ड में भी दोनों टाइम डॉक्टर राउंड करेंगे. जिससे मरीजों की यह शिकायत खत्म हो जायेगी कि शाम में कोई डॉक्टर देखने के लिए नहीं आते है.
सभी कर्मचारी समय पर ड्यूटी आ रहे है या नहीं यह देखने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष को सौंपी गयी. समय पर नहीं आने वाले कर्मचारी पर एचओडी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ जानकारी अधीक्षक को देंगे. व्यवस्था की निगरानी के लिए अस्पताल में पदाधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम बनाने को कहा गया है. यह टीम पूरे अस्पताल में हो रहे कार्य, कौन डॉक्टर व कर्मचारी कब आ रहे हैं, इमरजेंसी व वार्ड में डॉक्टर उपस्थित रहते हैं या नहीं इसे देखेगी. इस दौरान प्राचार्य डॉ एसी अखौरी, अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय कुमार, उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी, डॉ आर वाई चौधरी व सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >