महिला ने शरीर पर केरोसिन छिड़क लगा ली आग

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के बागुनहातु डी ब्��ाक में बुधवार को रंजना सिंह (23 वर्ष) ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली. परिजनों ने आग बुझाया और उसे टीएमएच में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार रंजना सिंह का पति गुंजन सिंह के साथ विवाद हुआ था, जिसके […]

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के बागुनहातु डी ब्लाक में बुधवार को रंजना सिंह (23 वर्ष) ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली. परिजनों ने आग बुझाया और उसे टीएमएच में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार रंजना सिंह का पति गुंजन सिंह के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने केरोसिन छिड़क आग लगा ली.

रंजना सिंह ने टीएमएच में पुलिस को दिये बयान में आग लगाने के लिए वह खुद जिम्मेदार है. गुस्से में आकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया. हादसे के बाद मायके पक्ष के लोग भी टीएमएच पहुंचे. पुलिस के अनुसार किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. महिला ने अपने दिये बयान में किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >