एक लाख लोन देने के नाम पर ठगे 16 हजार

जमशेदपुर : लोन देने के नाम पर 20 हजार रुपये ठगे जाने का एक मामला रविवार को बिष्टुपुर साइबर थाने में दर्ज हुआ. छोटा गोविंदपुर निवासी संजय यादव ने इसकी लिखित शिकायत की है. संजय ने बताया कि घर बनवाने के लिए उन्हें लोन की जरूरत थी. नेट पर लोन को लिए सर्च किया तो […]

जमशेदपुर : लोन देने के नाम पर 20 हजार रुपये ठगे जाने का एक मामला रविवार को बिष्टुपुर साइबर थाने में दर्ज हुआ. छोटा गोविंदपुर निवासी संजय यादव ने इसकी लिखित शिकायत की है. संजय ने बताया कि घर बनवाने के लिए उन्हें लोन की जरूरत थी. नेट पर लोन को लिए सर्च किया तो एक विज्ञापन देख ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन भर दिया. 17 अक्तूबर को एक नंबर से फोन आया.

फोन करने वाले ने कहा कि एक लाख लोन के लिए पांच हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस देना होगा. संजय ने उसके द्वारा दिये गये खाते में पांच हजार रुपये जमा कर दिये.
18 अक्तूबर को दोबारा फोन कर बताया गया की आप लोन के लिए इलेजिबल नहीं हैं. इसके लिए 9999 रुपये और देने होंगे. यह राशि भी देने के बाद फिर से प्रोसेसिंग फीस के रूप में दस हजार रुपये ले लिये गये पर अब तक संजय को लोन के रुपये नहीं मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >