जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सहयोगी सुधीर दूबे और कन्हैया सिंह पर सीसीए लगाने की अनुशंसा पर शुक्रवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और एसएसपी अनूप बिरथरे ने रांची में एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रखा.
सुधीर दूबे और कन्हैया सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी बोर्ड को दी गयी. बोर्ड इस पर दो दिन में अंतिम निर्णय लेगा. सुधीर दूबे वर्तमान में हजारीबाग जेल में जबकि कन्हैया सिंह पलामू जेल में बंद है. कोर्ट ने सुधीर दूबे और कन्हैया सिंह को जमानत दे दी है. जिला प्रशासन द्वारा दोनों पर सीसीए लगाने की अनुशंसा के कारण दोनों फिलहाल जेल में बंद है.
