जमशेदपुर :विधायक चंपई के बेटे बाबूलाल की संपत्ति जब्त कर होगी कर्ज की वसूली

36.10 लाख का है कर्ज, डिफॉल्टर होने पर भेजा गया सम्मन जमशेदपुर : सरायकेला के झामुमो विधायक चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन की संपत्ति जब्त कर कर्ज की वसूली की जायेगी. डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार कन्हैया कुमार ने गुरुवार को बाबूलाल सोरेन को सम्मन जारी किया है. बताया जाता है कि कॉरपोरेशन बैंक […]

36.10 लाख का है कर्ज, डिफॉल्टर होने पर भेजा गया सम्मन
जमशेदपुर : सरायकेला के झामुमो विधायक चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन की संपत्ति जब्त कर कर्ज की वसूली की जायेगी. डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार कन्हैया कुमार ने गुरुवार को बाबूलाल सोरेन को सम्मन जारी किया है.
बताया जाता है कि कॉरपोरेशन बैंक की साकची शाखा का 36.10 लाख रुपये बाबूलाल पर कर्ज था. लोन नहीं चुकाने पर बैंक प्रबंधन डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल में गयी थी. ट्रिब्यूनल से कर्जदार बाबूलाल सोरेन के सरायकेला-खरसावां जिला के अंतर्गत जिलिंगगोड़ा गांव की संपत्ति से वसूली का लक्ष्य रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >