जमशेदपुर : बच्चों की मौत की जांच अब करेगा महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय

वर्ष 2017 में एमजीएम अस्पताल में 164 बच्चों की मौत का मामला जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में विगत 2017 में कुपोषण के कारण हुई 164 बच्चों की मौत का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप से महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय पहुंच गया है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार […]

वर्ष 2017 में एमजीएम अस्पताल में 164 बच्चों की मौत का मामला
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में विगत 2017 में कुपोषण के कारण हुई 164 बच्चों की मौत का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप से महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय पहुंच गया है.
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी जेएचआरसी प्रमुख मनोज मिश्रा को दी. सचिव ने पत्र लिखकर मनोज मिश्रा को बताया कि मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है, जिसे स्वास्थ्य विभाग की जांच एवं सौंपे गये प्रतिवेदन के आधार पर समाप्त कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >