जमशेदपुर :ब्लॉक क्लोजर खत्म आज खुलेगी टिमकेन

जमशेदपुर : टिमकेन कंपनी के जमशेदपुर प्लांट में गुरुवार से कामकाज शुरू होगा. प्रबंधन ने तीन से नौ अक्तूबर तक सात दिन का ब्लॉक क्लोजर था. क्लोजर का सामंजस्य कर्मचारियों के पीएल (प्रिविलेज लीव) या सीएल (कैजुअल लीव) से होगा. अवकाश के आधे दिन का भार कंपनी उठायेगी जबकि आधे दिन कर्मचारियों को उठाना होगा. […]

जमशेदपुर : टिमकेन कंपनी के जमशेदपुर प्लांट में गुरुवार से कामकाज शुरू होगा. प्रबंधन ने तीन से नौ अक्तूबर तक सात दिन का ब्लॉक क्लोजर था. क्लोजर का सामंजस्य कर्मचारियों के पीएल (प्रिविलेज लीव) या सीएल (कैजुअल लीव) से होगा. अवकाश के आधे दिन का भार कंपनी उठायेगी जबकि आधे दिन कर्मचारियों को उठाना होगा.
टाटा मोटर्स में आज से शुरू होगा कामकाज
जमशेदपुर . टाटा मोटर्स में पांच दिन की बंदी के बाद गुरुवार से कामकाज शुरू होगा. प्रबंधन ने 5, 7 व 9 अक्तूबर को ब्लॉक क्लोजर लिया था. जबकि 6 अक्तूबर रविवार के कारण साप्ताहिक अवकाश था. 8 अक्तूबर को विजयादशमी का अवकाश दिया गया था. विजयादशमी की पेड छुट्टी घोषित की गयी थी.
टाटा कमिंस में कामकाज शुरू : टाटा कमिंस में दुर्गापूजा के बाद बुधवार से कामकाज शुरू हो गया. 5 अक्तूबर को प्रबंधन ने एक दिन का फ्लेक्सी ऑफ लिया था. 6 अक्तूबर रविवार के कारण साप्ताहिक अवकाश था. प्रबंधन ने 29 सितंबर को ड्यूटी के बदले कराये गये अवकाश को सात अक्तूबर को एडजस्ट किया था. 8 अक्तूबर को कर्मचारियों को विजयादशमी के दिन एक दिन का अवकाश दिया गया. कर्मियों को अवकाश का भी वेतन मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >