जमशेदपुर : पांच जवानों की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता ने कोर्ट में किया सरेंडर

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू हाट में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या करने का मुख्य साजिशकर्ता तबारक अंसारी ने सोमवार को सरायकेला कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस को तबारक अंसारी की तलाश थी, लेकिन वह फरार चल रहा था. 24 अगस्त को कोर्ट से […]

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू हाट में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या करने का मुख्य साजिशकर्ता तबारक अंसारी ने सोमवार को सरायकेला कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
पुलिस को तबारक अंसारी की तलाश थी, लेकिन वह फरार चल रहा था. 24 अगस्त को कोर्ट से आदेश लेकर पुलिस ने ईचागढ़ के बांधडीह गांव (गुदड़ीटोला) स्थित उसके घर की कुर्की की थी. पुलिस ने उसके घर के सामान को जब्त कर लिया था. एसपी एस कार्तिक ने बताया, तबारक अंसारी ने सोमवार को सरायकेला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
14 जून के कुकड़ू हाट हमले का मुख्य साजिशकर्ता था. 24 अगस्त को कोर्ट से उसके विरूद्ध वारंट लिया था. घटना में शामिल नक्सली आलमगीर आलम, जोसेफ पूर्ति व एनम हेस्सा ने उसके नाम की पुष्टि मुख्य साजिशकर्ता के रूप में की थी. अब तक घटना में शामिल आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >