जमशेदपुर : 300 स्थानों पर तैनात रहेंगे 35 सौ जवान व 350 अधिकारी

जमशेदपुर : दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 300 स्थानों पर करीब 35 सौ जवान और 350 अधिकारियों की तैनाती की जायेगी. इसमें जिला पुलिस के अलावा होमगार्ड, रैफ के जवान भी शामिल होंगे. सभी पूजा पंडाल के अलावा चौक चौराहों पर फोर्स की तैनाती की जायेगी. पुलिस की नजर हुड़दंगियों पर रहेगी. […]

जमशेदपुर : दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 300 स्थानों पर करीब 35 सौ जवान और 350 अधिकारियों की तैनाती की जायेगी. इसमें जिला पुलिस के अलावा होमगार्ड, रैफ के जवान भी शामिल होंगे. सभी पूजा पंडाल के अलावा चौक चौराहों पर फोर्स की तैनाती की जायेगी. पुलिस की नजर हुड़दंगियों पर रहेगी. शहर में 160 सीसीटीवी कैमरों से पुलिस उन पर नजर रखेगी. सादे लिबास में भी पुलिस तैनात रहेगी. महिला फोर्स की भी तैनाती की गयी है.
इसके अलावा मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि लोग शांतिपूर्ण माहौल में पूजा मनाये. किसी तरह की घटना होने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दे. वाट्सअप नंबर 7091091825 पर भी लोग जानकारी दे सकते हैं. लोग अफवाहों पर ध्यान न दे. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें. जिला पुलिस की सोशल मीडिया पर भी नजर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >