प्याज का भरपूर स्टॉक, खुदरा व्यापारी ले रहे अधिक दाम : सरयू

जमशेदपुर : प्याज के बढ़े दाम पर सरकार की गंभीरता से लगाम लगने लगी है. मंत्री सरयू राय ने बताया है कि प्याज की कीमतों में गिरावट के संकेत आने लगे हैं. खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार काे सभी उपायुक्तों को पत्र भेज कर उनसे प्याज की खुदरा बिक्री केंद्र खुलवा कर प्याज बेचने काे […]

जमशेदपुर : प्याज के बढ़े दाम पर सरकार की गंभीरता से लगाम लगने लगी है. मंत्री सरयू राय ने बताया है कि प्याज की कीमतों में गिरावट के संकेत आने लगे हैं. खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार काे सभी उपायुक्तों को पत्र भेज कर उनसे प्याज की खुदरा बिक्री केंद्र खुलवा कर प्याज बेचने काे कहा. विभाग ने राज्य की सभी मंडियों में प्याज के स्टाॅक की सूचना ली. 28 मंडियों में 5,322 क्विंटल प्याज का स्टॉक है, इसलिए राज्य में प्याज की कोई कमी नहीं है.

मंडियों में प्याज के थोक भाव और खुदरा विक्रेताओं द्वारा दिये जा रहे भाव में अंतर ज्यादा है. थोक मंडियों में प्याज का भाव 43 रुपये से लेकर 60 रुपये तक है. सबसे अधिक प्याज की कीमत बोकारो जिला के खुदरा व्यापारी ले रहे हैं.

बोकारो में थोक भाव 60 रुपये और खुदरा भाव 70 रुपये है. बोकारो की मंडी में 320 क्विंटल प्याज उपलब्ध है. सबसे अधिक प्याज 1158 क्विंटल जमशेदपुर में, उसके बाद धनबाद में 600 क्विंटल उसके बाद दुमका में 510 क्विंटल और रांची में 450 क्विंटल प्याज उपलब्ध हैं. बोकारो में प्याज की खुदरा भाव 70 रुपये प्रति किलो लिया जाना उचित नहीं है.
महाराष्ट्र के नासिक, सोलापुर और औरंगाबाद सहित कई अन्य मंडियों में बुधवार काे प्याज का थोक भाव घटकर 32 से 35 रुपये प्रति किलो के बीच हो गया है. गुरुवार काे रांची के थोक प्याज विक्रेताओं तथा चेंबर आॅफ काॅमर्स के प्रतिनिधियों के साथ दिन में तीन बजे बैठक आयाेजित की जायेगी.
इसके पूर्व देश के रजिस्टर्ड खुदरा प्रतिष्ठानों द्वारा बेचे जा रहे प्याज की कीमत को सस्ते दर पर बेचवाने के लिए सब्सिडी देने का निर्णय करेगी. इसका निर्धारण खाद्य आपूर्ति विभाग ने कर लिया है, जिसपर गुरुवार काे अंतिम निर्णय ले लिया जायेगा. मंत्री ने बताया कि राज्य की मंडियों में कई श्रेणी के प्याज उपलब्ध हैं. अलग-अलग श्रेणी के प्याज की कीमत 45 से 32 रुपये के बीच है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >