जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 23 सितंबर को रांची से जिले में हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया था. हुरलुंग में इस सेेंटर को खोला गया था, जिसमें अभी तक तीन हजार से अधिक मरीजों को इलाज किया गया. साथ ही लगभग 56 प्रसव कराया गया है. इस सेंटर में जरनल मेडिसिन, कैंसर जांच, ब्लड जांच, एचआइवी जांच, यूरिन जांच, हिमोग्लोबिन जांच, मलेरिया जांच, प्रसव की सुविधा सहित अन्य सुविधा लोगों को मिल रही है. साथ ही सेंटर में अगर कोई गंभीर मरीज आता है, तो उसको दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जाता है.
एक साल में तीन हजार लोगों का हुआ इलाज
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 23 सितंबर को रांची से जिले में हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया था. हुरलुंग में इस सेेंटर को खोला गया था, जिसमें अभी तक तीन हजार से अधिक मरीजों को इलाज किया गया. साथ ही लगभग 56 प्रसव कराया गया है. इस सेंटर में जरनल मेडिसिन, […]

एक साल के बाद भी सेंटर में एंबुलेंस की सुविधा नहीं : हेल्थ वेलनेस सेंटर में एंबुलेंस की सुविधा नहीं है. इसलिए सेंटर में इलाज कराने आने वाले गंभीर मरीजों को कहीं और भेजने में काफी परेशानी होती है. वहीं, कर्मचारियों के अनुसार 108 नंबर पर फोन करने पर उन लोगों द्वारा कहा जाता है कि यह योजना पूरी तरह से गवर्नमेंट की नहीं है, जिससे एंबुलेंस की सेवा नहीं दे सकते हैं.
चार कर्मचारी चला रहे हैं सेंटर : सरकार की ओर से इस सेंटर को 24 घंटे खुला रखने को कहा गया है, लेकिन हुरलुंग में चल रहे सेंटर में सिर्फ चार कर्मचारी हैं. इसमें एएनएम, डॉक्टर, फार्मासिस्ट व एक एमपीब्ल्यू शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल किया था उद्घाटन
सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों को कर दिया जाता है रेफर