रात 10 बजे वीडियोग्राफर आने पर शुरू हुआ पोस्टमार्टम

दिनभर भटकते रहे परिजन, किया हंगामा, पति गया जेल जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत दस नंबर बस्ती में सोनी मुखी की मौत मामले में बुधवार को परिजन वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे. इसे लेकर परिजन ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष हंगामा किया. पुलिस ने समझा- बुझाकर शांत कराया और वीडियोग्राफी से […]

दिनभर भटकते रहे परिजन, किया हंगामा, पति गया जेल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत दस नंबर बस्ती में सोनी मुखी की मौत मामले में बुधवार को परिजन वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे. इसे लेकर परिजन ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष हंगामा किया. पुलिस ने समझा- बुझाकर शांत कराया और वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया.
रात करीब 10 बजे विडियोग्राफर पहुंचने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतका के मामा चेतन मुखी ने बताया कि रात करीब 10 बजे विडियोग्राफर पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ जो रात 12 बजे तक चला. पोस्टमार्टम के बाद शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है.
इधर, बुधवार को पुलिस ने मृतका सोनी मुखी के पति अमरनाथ मुखी को गिरफ्तार कर एमजीएम अस्पताल मेडिकल जांच के लिए भेजा. जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि गत सोमवार की रात सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती में सोनी मुखी की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >