सिगरेट लाने के विवाद में दोस्त ने मारा चाकू, मौत, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : आजादनगर के तेजाब तालाब के पास मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे आपसी विवाद में मो इब्राहिम ने मो जीशान (19) को चाकू मार दिया. घायल अवस्था में जीशान को उसके दोस्त एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गयी. घायल को अस्पताल लाने वाले प्रत्यक्षदर्शी मो आशिफ ने बताया, जीशान ने मो […]

जमशेदपुर : आजादनगर के तेजाब तालाब के पास मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे आपसी विवाद में मो इब्राहिम ने मो जीशान (19) को चाकू मार दिया. घायल अवस्था में जीशान को उसके दोस्त एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गयी. घायल को अस्पताल लाने वाले प्रत्यक्षदर्शी मो आशिफ ने बताया, जीशान ने मो इब्राहिम से सिगरेट लाने को बोला था.

इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी और इब्राहिम ने जीशान पर चाकू से वार कर दिया. सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे बुधवार को जेल भेजा जायेगा. जानकारी के मुताबिक, जीशान बस्ती के ही मो दानिश खान के ट्रेलर में खलासी था. वह दो दिन पहले ही बांग्लादेश से ट्रेलर के साथ लौटा था. घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे दानिश ने बताया, रविवार को ही गाड़ी के साथ वह वापस लौटा था. मृतक जिशान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिराेजाबाद का रहने वाला था. आजादनगर 12 नंबर में वह अपने बहन जीजा के घर पर रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >