युवती को गायब करने के आरोपी के घर पर हमला, तनाव, पुलिस तैनात

जमशेदपुर : जुगसलाई की युवती का शादी की नीयत से अपहरण करने के आरोपी मो शादाब के कैलाश टावर (स्टेशन रोड) स्थित घर पर रविवार की दोपहर लड़की के मुहल्ले के 30-40 लोगों ने हमला कर दिया. घर में तोड़फोड़ की. सामान क्षतिग्रस्त कर दिया. महिलाओं से भी मारपीट की. घटना के समय शादाब के […]

जमशेदपुर : जुगसलाई की युवती का शादी की नीयत से अपहरण करने के आरोपी मो शादाब के कैलाश टावर (स्टेशन रोड) स्थित घर पर रविवार की दोपहर लड़की के मुहल्ले के 30-40 लोगों ने हमला कर दिया. घर में तोड़फोड़ की. सामान क्षतिग्रस्त कर दिया. महिलाओं से भी मारपीट की. घटना के समय शादाब के पिता सिराजुद्दीन घर में नहीं थे. युवती को लेकर शादाब तीन दिन से गायब है.

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गये. इधर, घर पहुंचे शादाब के पिता सिराजुद्दीन की तबीयत तोड़फोड़ देखकर बिगड़ गयी. उन्हें हार्ट अटैक आ गया. पड़ोसी संजीव कुमार सिंह उन्हें तुरंत टीएमएच ले गये. सिराजुद्दीन की स्थिति गंभीर है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. क्यूआरटी तैनात कर दी गयी है.
महिलाओं का आरोप, भीड़ ने अश्लील हरकत की
पुलिस के मुताबिक, युवती के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं. उसे दो दिनों से खोज रहे थे. इसी दौरान रविवार की दोपहर पता चला कि युवती को लेकर शादाब फरार है. इसके बाद लोग लाठी-डंडा और हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे. जब वह नहीं मिला, तो आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट व अश्लील हरकत की गयी.
आरोपी का बड़ा भाई शहबाज हिरासत में, पूछताछ
सूचना मिलते ही डीएसपी आलोक कुमार, जुगसलाई व परसुडीह थाना प्रभारी क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस शादाब के बड़े भाई शहबाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >