आदिवासी बालाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

जमशेदपुर : आइसफा मिस इंडिया इंडिजिनस कॉन्टेस्ट का ऑडिशन व सेमी फाइनल राउंड में रविवार को कोलकाता इस्टर्न जोन कल्चरल सेंटर के सभागार में संपन्न हुआ. कॉन्टेस्ट में आदिवासी बालाओं ने रैंप पर कैटवॉक जलवा बिखेरा. मिस इंडिया इंडिजिनस का ताज को अपने नाम करने के लिए युवतियां ट्राइबल आउटफिट में रैंप पर उतरीं. जजेस […]

जमशेदपुर : आइसफा मिस इंडिया इंडिजिनस कॉन्टेस्ट का ऑडिशन व सेमी फाइनल राउंड में रविवार को कोलकाता इस्टर्न जोन कल्चरल सेंटर के सभागार में संपन्न हुआ. कॉन्टेस्ट में आदिवासी बालाओं ने रैंप पर कैटवॉक जलवा बिखेरा. मिस इंडिया इंडिजिनस का ताज को अपने नाम करने के लिए युवतियां ट्राइबल आउटफिट में रैंप पर उतरीं.

जजेस ने बारीकी से देखने व परखने के बाद पश्चिम बंगाल से उमाल हांसदा, लक्ष्मी मनी टूडू, मनीषा मांडी. कुइली मांडी, मौसमी बास्के, ज्योति किस्कू व दीपिका मांडी को जमशेदपुर में होने वाले फाइनल राउंड के लिए चुना है. कॉन्टेस्ट में जूरी सदस्य भुआ हांसदा, बीरबाहा हांसदा व सागेन हांसदा मौजूद थे.
मौके पर मुख्य अतिथि इस्टर्न जोन कल्चरल सेंटर के निदेशक गौरी बसु ने कहा कि ट्राइबल युवा किसी भी काम को मन लगाकर करे. हर क्षेत्र में बेहतर कैरियर है. कॉन्टेस्ट का आयोजन ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश हांसदा की देखरेख में आयोजित किया गया.
आइसफा फिल्म फेस्टिवल का उदघाटन 8 को : बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में 10वां संताली एवं क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव का उदघाटन 8 सितंबर को होगा.12-13 सितंबर को टीसीसी सोनारी में मिस इंडिया इंडिजिनस का ऑडिशन व सेमी फाइनल राउंड होगा. 14 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आइसफा सिने अवार्ड समारोह होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >