जमशेदपुर : बंद हो रही कंपनियों की मदद करेंगे : डीके तिवारी

टाटा स्टील के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएस रांची/जमशेदपुर : मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी टाटा स्टील के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बारिश और रोपनी की स्थिति पर चिंता जतायी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक सप्ताह […]

टाटा स्टील के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएस
रांची/जमशेदपुर : मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी टाटा स्टील के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बारिश और रोपनी की स्थिति पर चिंता जतायी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक सप्ताह में रोपनी बढ़ी है. वहीं बंद हो रही कंपनियों की मदद की बात कही.
15 अगस्त तक पूर्वी सिंहभूम में मात्र 36 प्रतिशत रोपनी होने और उसके बाद उसका कोई परिणाम नहीं आने के सवाल पर डॉ तिवारी ने कहा कि वे इसको लेकर चिंतित हैं अौर आठ-दस दिनों में इस पर निर्णय लिया जायेगा अौर क्या स्वीकृत करना है, इस पर कार्रवाई की जायेगी. कंपनियों के बंद होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडक्शन फर्नेस को बिजली बिल में सब्सिडी दी जा रही है. यह सब्सिडी चार माह तक जारी रहेगी.
कंपनियों को हेल्प करेंगे और अगर ज्यादा टैरिफ मिल रहा है, तो जुस्को या डीवीसी में शिफ्ट कर सकते हैं, इसमें हेल्प की जायेगी. इंडस्ट्रीज को पूरी मदद की जायेगी. आदित्यपुर क्षेत्र की टाटा मोटर्स की अनुषांगिक इकाइयों के संबंध में कहा कि उसके कई कारण हैं. इसको लेकर बैठक करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि दीपावली के बाद स्थिति सुधरेगी. शाम में मुख्य सचिव रांची लौट आये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >