शहर के सभी शौचालय-यूरिनल में पानी और सफाई सुनिश्चित करें

जमशेदपुर : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बुधवार को निकायों के विशेष/कार्यपालक पदाधिकारी अौर जुस्को के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नागरिक सुविधा एवं पेयजल की योजनाअों की समीक्षा की. उपायुक्त ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे पार्किंग एरिया को चिह्नित करें तथा पार्किंग एजेंट को स्पष्ट निर्देश दें […]

जमशेदपुर : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बुधवार को निकायों के विशेष/कार्यपालक पदाधिकारी अौर जुस्को के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नागरिक सुविधा एवं पेयजल की योजनाअों की समीक्षा की.

उपायुक्त ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे पार्किंग एरिया को चिह्नित करें तथा पार्किंग एजेंट को स्पष्ट निर्देश दें कि लोगों के साथ अभद्रता के साथ व्यवहार न करें. लोगों के साथ अभद्रता की शिकायत मिलने पर पार्किंग एजेंट पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
शहर के एक क्षेत्र (जोन) के पार्किंग संवेदक द्वारा दिशा निर्देश का पालन नहीं करने पर निविदा रद्द अौर राशि जब्त करने की कार्रवाई पर भी चर्चा हुई. बैठक में उपायुक्त ने निकायों के विशेष/ कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मानगो, जमशेदपुर अौर जुगसलाई क्षेत्र में जितने भी शौचालय-यूरिनल हैं उसमें पानी अौर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
पानी की व्यवस्था के लिए जो कदम उठाना पड़े उठाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने निकायों के पदाधिकारियों को कहा कि सार्वजनिक शौचालय अौर यूरिनल की सफाई की जिम्मेदारी आपकी है अौर इसका शिद्दत से पालन होना चाहिये जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.
10 नंबर बस्ती में जुस्को की जलापूर्ति पर 15 दिनों बाद निर्णय
जमशेदपुर. नागरिक सुविधा की बैठक में विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने 10 नंबर बस्ती, सिंधु रोड, पद्मा रोड समेत अन्य बस्तियों में जुस्को की जलापूर्ति व्यवस्था करने की मांग रखी. वर्तमान में इन बस्तियों में टिनप्लेट द्वारा जलापूर्ति की जाती है.
उपायुक्त ने 10 नंबर बस्ती में जुस्को का पानी कनेक्शन देने के लिए टिनप्लेट अौर जुस्को के प्रतिनिधि को संयुक्त रूप से 15 दिनों के अंदर सर्वे कर पेयजल उपलब्ध कराने की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.
पिछले शनिवार को टेल्को स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में कराया गया था भर्ती, खून की कमी होने पर सुबह में लाया गया था एमजीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >