गुजरात में होगी बच्ची की खोपड़ी की डीएनए जांच

टाटानगर से बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म व हत्या का मामला जमशेदपुर :टाटानगर स्टेशन से 25 जुलाई को तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म अौर सिर काटकर हत्या के मामले में बरामद खोपड़ी की डीएनए जांच रेल पुलिस रांची लैब में नहीं करायेगी. रांची प्रयोगशाला में जांच में विलंब को देखते हुए रेल पुलिस ने गुजरात […]

टाटानगर से बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म व हत्या का मामला

जमशेदपुर :टाटानगर स्टेशन से 25 जुलाई को तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म अौर सिर काटकर हत्या के मामले में बरामद खोपड़ी की डीएनए जांच रेल पुलिस रांची लैब में नहीं करायेगी. रांची प्रयोगशाला में जांच में विलंब को देखते हुए रेल पुलिस ने गुजरात में डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है.
रांची भेजा गया बच्ची का ब्लड सैंपल रेल पुलिस वापस ले आयी है. ब्लड सैंपल अौर खोपड़ी लेकर रेल पुलिस की टीम अहमदाबाद एक्सप्रेस से शनिवार को गुजरात रवाना होे गयी. अनुसंधान पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर चंद्रभूषण शर्मा स्वयं टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. रेल थाना प्रभारी सुरजा सुंडी ने कहा कि पुलिस टीम गुजरात रवाना हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >