राशन कार्ड में दादा की उम्र आठ, तो पोते की 10 वर्ष

कुमार आनंद, जमशेदपुर : बेटा, बहू, तीन पोती व दो पोता कुल आठ लोगों के परिवार के दादा की उम्र आठ वर्ष है. चौंकिये मत, ये सच है. जमशेदपुर अनुभाजन शहरी क्षेत्र में गोलमुरी के पीएचएच श्रेणी के राशन कार्ड (कार्ड संख्या-202002251506) पर तापेश्वर सिंह का उम्र आठ वर्ष अंकित है. उक्त त्रुटि को सुधारवाने […]

कुमार आनंद, जमशेदपुर : बेटा, बहू, तीन पोती व दो पोता कुल आठ लोगों के परिवार के दादा की उम्र आठ वर्ष है. चौंकिये मत, ये सच है. जमशेदपुर अनुभाजन शहरी क्षेत्र में गोलमुरी के पीएचएच श्रेणी के राशन कार्ड (कार्ड संख्या-202002251506) पर तापेश्वर सिंह का उम्र आठ वर्ष अंकित है.

उक्त त्रुटि को सुधारवाने के लिए उनका बेटा प्रमोद सिंह पिछले एक साल से राशनिंग कार्यालय का चक्कर लगा रहे है. इतना ही नहीं अॉनलाइन अौर अॉफलाइन आवेदन देकर त्रुटि सुधरवाने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा.
गौरतलब है कि राशन कार्ड पर उम्र संबंधी सुधार किये बिना तापेश्वर सिंह के बैंक खाते, पेंशन, सरकारी व गैर सरकारी योजना समेत अन्य कामों के कार्यान्वयन में बाधा आ रही है.
सूत्रों के अनुसार सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 के सर्वे के आधार पर तापेश्वर सिंह के परिवार का पीएचएच श्रेणी का राशन कार्ड बनाया गया था. उक्त सर्वे के अनुसार राशन कार्ड पर उनकी उम्र 68 होनी चाहिए थी, लेकिन उनकी उम्र आठ वर्ष दर्शायी गयी है. इतना ही नहीं तापेश्वर सिंह का नाम राशन कार्ड के अंतिम कॉलम में अंकित है, जबकि मुखिया का नाम सबसे ऊपर होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >