मुंहबोले साले-सास, पत्नी को गोली मारने का आरोपी दारोगा फरार

सीमा को मारी छह गोलियां, चार छाती एक पेट, एक सिर के आर-पार हो गयी मुंहबोले साले-सास, पत्नी को गोली मारने का आरोपी दारोगा फरार जमशेदपुर : गुदड़ी थाना के निलंबित थाना प्रभारी मनोज गुप्ता द्वारा अपनी पत्नी, उसके मुंहबोले भाई चंदन श्रीवास्तव और मां को गोली मारने की घटना में नया मोड़ आया है. […]

सीमा को मारी छह गोलियां, चार छाती एक पेट, एक सिर के आर-पार हो गयी

मुंहबोले साले-सास, पत्नी को गोली मारने का आरोपी दारोगा फरार
जमशेदपुर : गुदड़ी थाना के निलंबित थाना प्रभारी मनोज गुप्ता द्वारा अपनी पत्नी, उसके मुंहबोले भाई चंदन श्रीवास्तव और मां को गोली मारने की घटना में नया मोड़ आया है. सीमा देवी का पोस्टमार्टम कराया गया. उन्हें छह गोलियां मारी गयी थीं. चार छाती, एक पेट व एक सिर के आर-पास हो गयी थी.
टीएमएच में इलाजरत चंदन के छोटे भाई व अन्य रिश्तेदार शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. विकास ने बताया, मनोज ने साजिश के तहत चंदन को मारने के लिए पश्चिमी सिंहभूम के एक डीएसपी से फोन कराया था. डीएसपी ने फोन कर कहा था, पूनम को लेकर आओ, केस खत्म करना है. परिवार वालों ने यह भी यह भी आरोप लगाया कि सोनारी थाने में पूनम द्वारा दर्ज मामले में केस की आइओ मुनिता कुमारी भी केस मैनेज करने का दबाव डाल रही थी.
डीएसपी ने चंदन को फोन कर कहा था पूनम को लेकर आओ, केस खत्म करना है
केस उठाने को बोलती थी मुनिता आंटी
पूनम ने 4 सितंबर 2018 को मनोज गुप्ता के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ना का सोनारी थाने में केस दर्ज कराया था. केस की आइओ एएसआई मुनिता कुमारी को बनाया गया है. मनोज के बच्चों ने बताया, मुनिता आंटी घर आकर केस मैनेज करने काे कहती थीं. परिवार व समाज का हवाला देकर केस उठाने को बोलती थीं.
लेकिन पूनम और बच्चों ने केस वापस लेने से इनकार कर दिया. मनोज का गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद मुनिता दोबारा घर आयीं. कहा- कुर्की हो जायेगी, मनोज गिरफ्तार हो जायेगा, इसलिए केस मैनेज कर लें. लेकिन पूनम व बच्चों ने माना कर दिया.कुछ दिन बाद घर पर गिरफ्तारी वारंट का इश्तेहार लगा तो आइओ फिर घर आयीं और मैनेज करने को बोला. कहा- मनोज की गिरफ्तारी कभी भी कर ली जायेगी. यहां नहीं मिलने पर गुदड़ी थाना जाकर उसे गिरफ्तार किया जायेगा.
बच्चे नजरबंद, घर के बाहर से ताला मारा, पुलिस तैनात
सोनारी के नौलखा गौतम अपार्टमेंट में गोली व हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी सब इंस्पेक्टर के घर पर बाहर से ताला लगवा कर उसके बेटे, बेटियों और सास को नजरबंद कर दिया है. घर के बाहर एक एएसआई, एक सिपाही और चार टाइगर मोबाइल के जवान को तैनात कर दिया गया है.
परिवार के सदस्यों को बाहरी व्यक्ति से मिलने नहीं दिया जा रहा है. पुलिसकर्मियों के अनुसार, वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने आदेश दिया है कि परिवार के सदस्यों को किसी ने मिलने नहीं दिया जाये. इधर घटना को अंजाम देने के बाद से ही मनोज फरार है. फ्लैट में रहने वाले लोग दहशत में है.
केस उठाने को बोलती थी मुनिता आंटी
पूनम ने 4 सितंबर 2018 को मनोज गुप्ता के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ना का सोनारी थाने में केस दर्ज कराया था. केस की आइओ एएसआई मुनिता कुमारी को बनाया गया है. मनोज के बच्चों ने बताया, मुनिता आंटी घर आकर केस मैनेज करने काे कहती थीं. परिवार व समाज का हवाला देकर केस उठाने को बोलती थीं.
लेकिन पूनम और बच्चों ने केस वापस लेने से इनकार कर दिया. मनोज का गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद मुनिता दोबारा घर आयीं. कहा- कुर्की हो जायेगी, मनोज गिरफ्तार हो जायेगा, इसलिए केस मैनेज कर लें. लेकिन पूनम व बच्चों ने माना कर दिया.कुछ दिन बाद घर पर गिरफ्तारी वारंट का इश्तेहार लगा तो आइओ फिर घर आयीं और मैनेज करने को बोला. कहा- मनोज की गिरफ्तारी कभी भी कर ली जायेगी. यहां नहीं मिलने पर गुदड़ी थाना जाकर उसे गिरफ्तार किया जायेगा.
बच्चे नजरबंद, घर के बाहर से ताला मारा, पुलिस तैनात
सोनारी के नौलखा गौतम अपार्टमेंट में गोली व हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी सब इंस्पेक्टर के घर पर बाहर से ताला लगवा कर उसके बेटे, बेटियों और सास को नजरबंद कर दिया है. घर के बाहर एक एएसआई, एक सिपाही और चार टाइगर मोबाइल के जवान को तैनात कर दिया गया है. परिवार के सदस्यों को बाहरी व्यक्ति से मिलने नहीं दिया जा रहा है. पुलिसकर्मियों के अनुसार, वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने आदेश दिया है कि परिवार के सदस्यों को किसी ने मिलने नहीं दिया जाये. इधर घटना को अंजाम देने के बाद से ही मनोज फरार है. फ्लैट में रहने वाले लोग दहशत में है.
पूनम का केस देख रहा था चंदन, इसलिए उसे बुलाया
चंदन एलएलबी से डिग्री है. वर्तमान में प्रैक्टिस कर रहा है. मनोज के खिलाफ सोनारी थाने में दर्ज केस वह देख रहा था. इसलिए डीएसपी ने चंदन को ही फोन कर केस मैनेज करने के लिए बुलाया था.
मनोज की तलाश में छपरा गयी पुलिस की टीम
मनोज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छपरा के मोहनपुर स्थित उसके गांव में भी छापेमारी करने गयी है. लेकिन अब तक उसके गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, मनोज गुप्ता किसी बड़े पुलिस पदाधिकारी के संपर्क में है. वह सरेंडर करने की तैयारी में है. पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में लगी है. मनोज फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
पुलिस जांच रही सीडीआर
मनोज गुप्ता अलग-अलग सिम कार्ड का उपयोग करता था. पुलिस ने तीन सिम कार्ड और एक मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस सभी सिम की गहराई से जांच कर रही है. जांच में पुलिस को यह भी मिला है कि मनोज किसी वरीय महिला अधिकारी के संपर्क रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >