फरार भाजपा नेता राघव एक साल बाद गिरफ्तार

जमशेदपुर : सोनारी खुंटाडीह निवासी भाजपा नेता अशोक सिंह उर्फ राघव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. उस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप था. पुलिस ने अशोक सिंह राघव को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया और फिर जेल भेज दिया. अशोक सिंह राघव को 31 मई 2018 को […]

जमशेदपुर : सोनारी खुंटाडीह निवासी भाजपा नेता अशोक सिंह उर्फ राघव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. उस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप था. पुलिस ने अशोक सिंह राघव को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया और फिर जेल भेज दिया. अशोक सिंह राघव को 31 मई 2018 को कोर्ट ने फरार घोषित किया था.

उसके खिलाफ वारंट निर्गत था. कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी अशोक सिंह राघव शहर में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था, बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही थी. एसएसपी अनूप बिरथरे ने शिकायत मिलने पर सोनारी थाना प्रभारी को राघव को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था.
इसके बाद यह गिरफ्तारी हो सकी. पुलिस के अनुसार अशोक सिंह राघव के खिलाफ वर्ष 2012 में सोनारी थाना में अपराधियों को संरक्षण देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. एएसआइ वाणी मिश्रा के बयान पर उसके खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >